फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत पुलिस ने पशु चोरी के एक आरोपी को 15 हजार रुपये नकदी बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कलायत पुलिस ने पशु चोरी के मामले में वांछित आरोपी हाशिम उर्फ पोला निवासी गांव बन्नत जिला शामली यूपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मटौर निवासी बाला की शिकायत पर थाना कलायत में दर्ज मामले के अनुसार उनके पशु बरामदे से 25 मार्च रात को अज्ञात व्यक्ति दो भैंस, एक कटड़ा व एक कटड़ी चुरा ले गया था। आरोपी हाशिम कैथल पुलिस द्वारा इससे पहले एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस ने आरोपी का उपरोक्त मामले में चोरीशुदा पशु बेचकर प्राप्त की गई नकदी की बरामदगी के लिए न्यायालय से दो दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से उक्त मामले में चोरीशुदा पशु बेचकर प्राप्त की गई 15 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई। आरोपी से पूछताछ जारी है।
सीआईए-2 पुलिस ने नजदीक रेलवे फाटक ग्योंग रोड कैथल से एक आरोपी को काबू किया है। इसके कब्जे से 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार सीआईए-2 पुलिस ने रेलवे फाटक ग्योंग रोड से प्रवेश निवासी संजय बस्ती चीका को एक 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें