संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने वैश्य समाज के प्रति अनिल कंसल की गहरी रुचि और सहयोग की भावना को देखते हुए उन्हें कलायत विधानसभा अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने की है।
कलायत के वार्ड 15 से पार्षद प्रतिनिधि अनिल कंसल की यह नियुक्ति कलायत क्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज की संगठनात्मक सक्रियता को और मजबूत करेगी। अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेशभर में राजनीतिक जागरूकता की मुहिम चलाकर वैश्य समाज को सुरक्षित, स्वाभिमानी और समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस नई जिम्मेदारी के तहत अनिल कंसल को कलायत विधानसभा क्षेत्र के खंडों, कस्बों और गांवों में संगठन की गतिविधियों को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। कलायत विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने
संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप सिंगला और कैथल जिला अध्यक्ष वरुण जैन का आभार व्यक्त किया।
अनिल कंसल ने कहा कि उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने तथा वैश्य समाज के हितों के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे।