फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 20 में मजदूरी करते समय छत से गिरा प्रवासी मजदूर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत पर ठेकेदार के मुआवजा न देने के विरोध में शुक्रवार को मृतक के परिजनों और प्रवासी मजदूरों ने पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया और घर वालों को सिविल लाइन थाने बुलाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के जमुआ गांव निवासी 38 वर्षीय विनोद पासवान मेहनत मजदूरी करता था। वह यहां नानकपुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। गत पांच मार्च को सेक्टर 20 स्थित एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वे विनोद के शव को लेकर वीरवार देर शाम कैथल आ गए। देर रात होने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। पुराने अस्पताल के श्मशान घाट की देखरेख करने वाले लोगों ने उन्हें शव को फ्रिजर में नहीं रखने दिया। इसके बाद वे लोग ठेकेदार से मिलकर मजदूर के परिवार की मदद की गुहार लगाते रहे। साथ ही पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे मजबूर होकर परिजन पिहोवा चौक पहुंचकर जाम लगा दिया। जानकारी मिली तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। साथ ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।
मृतक के पास दो लड़के सागर, बादल और एक लड़की काजल है। हंगामा की सूचना मिलने के बाद सिटी एसएचओ रोहताश ने शव को नागरिक अस्पताल के फ्रिजर में रखवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट के अलग कमरे में फ्रिजर रखा हुआ था। वहां पर शव रखने से श्मशान घाट में रहने वाले लोगों ने मना कर दिया और गेट बंद कर लिया। वहीं उन लोगों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देर शाम थाना सिविल लाइन में थाने में हुई पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी बीरभान ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसीलिए यह मामला निपट गया है। मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें