फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली न आने पर जताया रोष

Thu, 10 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। पिछले कई दिनों से खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने बुधवार को राजौंद पावर हाउस पहुंचकर जमकर रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्हें बिजली निगम के अधिकारियों से बात कराने का आश्वासन दिया।

किसानों का कहना है कि बीते पांच दिनों से खेतों में बिजली नहीं आ रही, जिससे धान की रोपाई अधर में लटकी हुई है और पहले से लगी फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। किसान अनिल, संदीप, कपिल, पंकज कुमार, रामेश्वर, काला और सरदार कर्म सिंह ने बताया कि खेतों की सिंचाई पूरी तरह ट्यूबवेल पर निर्भर है, क्योंकि नहरी पानी उपलब्ध नहीं है और बारिश भी नहीं हो रही।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भी बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। जिस लाइन से उनके खेतों को बिजली मिलती है, उसकी तारें जर्जर हो चुकी हैं और बार-बार टूटकर गिर जाती हैं, जिससे बिजली का समय व्यर्थ चला जाता है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि माजरा लाइन पर लगातार ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। बिजली प्रसारण निगम कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। तारों को भी बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें