फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूषित पेयजल आपूर्ति से फूटा गुस्सा

Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति से खफा लोगों का वीरवार को गुस्सा फूट गया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यालय में प्रदर्शनकारी गंदे पानी की बोतलें लेकर पहुंचे। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए एसडीओ के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

नगर निवासी जसविंद्र, अजय, रोहताश, संजू, विक्रम, सुभाष, राकेश और आशीष ने बताया कि कई हफ्तों से बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इससे लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि जो पानी उनको पीने के लिए मिल रहा है वह पीले रंग का है और उसमें बदबू आ रही है।
विज्ञापन


अजय ने कहा कि गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। उनका कहना था कि गंदा पानी भी उनको नियमित तौर पर नहीं मिल रहा वह भी एक दिन छोड़ कर आता है। उन लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग में कई शिकायतें कीं पर आश्वासन ही मिला।

लोगों की मांग है कि पाइपलाइन की जांच कर मरम्मत करवाई जाए। फिल्टर प्लांट की स्थिति सुधारी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंद्राज सिंह ने बताया कि नहर में पानी नहीं आने के कारण जल भंडारण टैंकों में पानी बिल्कुल खत्म हो चुका है। ट्यूबवेल बोर के माध्यम से शहर में पानी सप्लाई की जा रही है। नगर में कहीं गंदा पानी सप्लाई हो रहा है तो जांच करवा कर दुरुस्त करवा दिया जाएगा। 31 मार्च तक नहर में पानी आने की संभावना है उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें