फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में दंपती सहित चार घायल

Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बालू में हुई मारपीट में दंपती सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। हमले में लाठी-डंडे और गड़ासियों का प्रयोग किया गया। रापडिया पट्टी बालू की सुमन ने कलायत थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 मार्च को रात करीब आठ बजे गांव के ही गुरुदेव, मनीष उर्फ काला, नवीन, गुरुदेव की पत्नी, दलवीर की पत्नी तथा नवीन की पत्नी ने मिलकर लाठी डंडे और गंडासियों से हमला करते हुए उसे उसके पति सुखबीर, लड़की शीतल तथा देवर कुलदीप को घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

काॅलेज में पढ़ने आई युवती हुई लापता
कैथल। शहर के एक कॉलेज में पढ़ने आई एक छात्रा का गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 मार्च को उसकी 20 वर्षीय बहन कैथल के कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें