फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेट्रोल पंप से रात को ट्रक ले गया अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल से राजौन्द रोड पर एक पेट्रोल पंप से रात को ट्रक चोरी कर लिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में गांव रापडिया पट्टी बालू निवासी रमेश कुमार ने बताया कि करीब एक महीना पहले सत्यवान निवासी कमैंण पट्टी जाखोली को ट्रक पर चालक रखा हुआ था।
विज्ञापन

आठ नवंबर को चालक उसके ट्रक में कुंजपुरा से रेत भर कर लाया था और गांव सुरता खेड़ा में खाली किया था। फिर सत्यवान ने ट्रक को अपने गांव से पहले कैथल से राजौन्द रोड पर महादेव फिलिंग स्टेशन जाखोली पर खड़ा कर दिया। 11 नवंबर को शाम छह बजे ट्रक चालक जब ट्रक लेने के लिए महादेव फिलिंग स्टेशन पर आया तो ट्रक वहां पर नहीं खड़ा मिला। रमेश के अनुसार, सत्यवान उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद रमेश ने पैट्रोल पंप पहुंचे और कैमरे देखे तो 9 नवंबर रात को 12:57 बजे पर कोई अज्ञात चोर ट्रक को चोरी करके ले गया। डीएसपी रोहताश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें