फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शैक्षणिक स्तर से लेकर क्लासरूम और मिड-डे मील तक की जांच

विज्ञापन
सेरधा स्कूल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं जांचती सामाजिक अंकेक्षण टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण टीम ने गांव सेरधा के शहीद सीटी कश्मीरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने पढ़ाई, बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति जांची।
सीएसए रिंकल राणा के सहयोगियों और एसएएफटी सदस्यों रेनू, कविता, पिंकी, सुमन व मंगत नाहरिया ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से बातचीत की। उनसे पढ़ाई के स्तर और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूल की ओर से शुरू की गई रचनात्मक पहल की सराहना की। इसके तहत रोजाना की उपस्थिति आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की जाती है।
विज्ञापन

टीम ने स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था भी जांची। मिड-डे मील का भोजन चखकर गुणवत्ता परखी। छात्राओं से भी भोजन के बारे में फीडबैक लिया। विद्यालय की ओर से पवन कुमार ने टीम को आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए। टीम ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद टीम ने स्टाफ के साथ बैठक की। इसमें समग्र शिक्षा अभियान के बजट का पारदर्शिता से उपयोग करने और विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। शिक्षकों को पढ़ाई में आधुनिक तकनीक का अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें