फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 12 डिग्री तक लुढ़का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

विज्ञापन
12 डिग्री तक लुढ़का पारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम में बदलाव आने लगा है। सुबह के समय हल्की धुंध छाने और ठंडी हवाएं चलने से अब ठंड का एहसास बढ़ गया है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही जिले की वायु गुणवत्ता में भी हल्की गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सुबह के समय धुंध और हल्के स्मॉग के कारण दृश्यता पर भी मामूली असर पड़ा। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें