फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 4 सितंबर को दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी पर होगा आयोजन

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर राजौंद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व नजदीक आते ही दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और पूजा सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। श्रद्धालु अपने घरों में लड्डू गोपाल की पूजा और शृंगार की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में जन्माष्टमी से जुड़ी सजावटी सामग्री की दुकानें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

राजौंद के दुर्गा मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में रात के समय विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लेंगे।
दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र भनोट और राजेश कुमार भाखड़ी ने बताया कि जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने की अपील की। साथ ही पर्व को श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें