लायत के वार्ड 8 में वीर बंदा बहादुर धर्मशाला परिसर मेंं सभागार हाल निर्माण के लिए भूमि पूजन करत
कलायत। कलायत में प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट के समीप वार्ड 8 में स्थित वीर बंदा बैरागी धर्मशाला में नगर पालिका की तरफ से करीब 25 लाख रुपये की लागत से सभागार हाल का निर्माण करवाया जाएगा। मंगलवार को भूमि पूजन और हवन के साथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसकी अध्यक्षता वार्ड 8 से पार्षद महिपाल पंवार ने समाज के लोगों और वार्डवासियों के साथ की। पालिका प्रधान अंकित राणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिजली निगम के रिटायर्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट इंद्र सिंह मान, हरियाणा पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह, पूर्व पार्षद सुरताराम बैरागी, युवा समाजसेवी सुखदेव सिंह, पार्षद जगदीश रायका, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान हवन में उपस्थित लोगों ने आहुति डालकर सभागार के निर्माण कार्य के सफल पूरा होने की कामना की।
पार्षद महिपाल पंवार ने कहा कि वीर बंदा बहादुर की शिक्षाओं और विचारों को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध करवाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। सभागार के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। पालिका प्रधान अंकित राणा ने कहा कि नगर पालिका महापुरुषों की स्मृति और उनके विचारों को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं के साथ-साथ हर वर्ग से जुड़ी विकास योजनाओं को पूरा करवाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने में पार्षदों, समाजसेवी संगठनों और 36 बिरादरी का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरा करवाया जाएगा।
लायत के वार्ड 8 में वीर बंदा बहादुर धर्मशाला परिसर मेंं सभागार हाल निर्माण के लिए भूमि पूजन करत