सेवा संकल्प अभियान को लेकर कलायत व राजौंद के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम कलायत। विज्
कलायत। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसडीएम सभागार कक्ष में उपमंडल कलायत और ब्लॉक राजौंद के विभिन्न विभागाध्यक्षों/अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक कलायत की ओर से की गई। इस दौरान उपायुक्त की ओर से सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों एवं विभागवार सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए और संबंधित लाभार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी और अनुपालन रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन सुनिश्चित करें।