फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेषाधिकार ग्रांट से भेजी करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने दो करोड़ से अधिक की राशि समाजसेवी संस्थाओं सहित शिक्षण संस्थाओं को दी है। कई लोगों को आर्थिक मदद के तौर पर भी अनुदान दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी विशेषाधिकार ग्रांट में से जाट हाई स्कूल सोसाइटी को स्कूल भवन की मरम्मत व फर्नीचर के लिए चार लाख, कृष्णा शिक्षा समिति सुभाष नगर को स्कूल भवन व फर्नीचर के लिए 11 लाख, भारत विकास परिषद को फर्नीचर एवं कंप्यूटर के लिए एक लाख, विश्व हिंदू परिषद को को शौचालयों की मुरम्मत के लिए 50 हजार, जय दुर्गा सेवा समिति कैथल को चहारदीवारी व चारे के लिए ढाई लाख, महाशा विकास समिति को शौचालयों व सफेदी के लिए दो लाख, आदर्श सीनियर स्कूल कठवाड़ को स्कूल भवन के लिए पांच लाख, जीवन रक्षक दल ट्रस्ट को फर्नीचर, कंप्यूटर लैब व भवन मरम्मत के लिए पांच लाख, श्री कृष्ण गौ संरक्षण धाम को गायों के लिए शेड निर्माण एवं चारे खरीद के लिए दस लाख, कपिस्थल नंदीशाला समिति को शेड एवं चारा खरीदने के लिए दस लाख, एंटी क्राइम सेवा समिति को समिति भवन निर्माण के लिए दस लाख, गौरवी हेल्पिंग हेंड फाउंडेशन को भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपये, शिव शिक्षा समिति कठवाड़ को गायों के शेड एवं चारे की खरीद के लिए चार लाख, केशव माधव गोशाला ट्रस्ट राजौंद को तीन लाख व गोशाला मढाड कलायत को तीन लाख रुपये का अनुदान दिया है।
इसी प्रकार से राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने सनराइज एजूकेशन सोसाइटी मागो मजरी को 21 लाख रुपये कमरों की मरम्मत, सफेदी एवं फर्नीचर व कंप्यूटर खरीद के लिए, ब्रिलियंट एजूकेशन एवं सोशल वेल्फेयर सोसायटी कैथल को कमरों की मरम्मत, फनीर्चर व कंप्यूटर खरीदने के लिए 21 लाख रुपये, वीर बबरीक श्याम समिति सिसला को शेड बनाने के लिए 15 लाख रुपये, गांव गुलियाणा में हरिजन चौपाल व डा. भीमराव आंबेडकर भवन के लिए पांच लाख, डा. आंबेडकर जन कल्याण समिति खेड़ी शेरखां को अनुसूचित जाति की चौपाल के लिए पांच लाख, गुरु रविदास भवन व बाबा शहब आंबेडकर सभा कुराड़ के लिए 11 लाख रुपये, रामा शिक्षा समिति गांव कुतुबपुर को खेलों के उत्थान एवं जरूरतमंद बच्चों किताबों, पढ़ाई सुविधाओं में मदद के लिए 21 लाख, गांव मटौर में प्रजापति चौपाल के निर्माण के लिए 10 लाख, गांव तितरम में राजकीय स्कूल में निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख सहित कई लोगों को निजी स्तर पर सहायता के लिए राशि जारी की है। इसके अलावा मंत्री संदीप सिंह ने भी लोगों की जरूरत के लिए करीब 24 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह राशि डीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से भेजी गई है। डीडीपीओ कंवर दमन सिंह ने इन ग्रांट के लिए पत्र जारी किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें