फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मनमोहक प्रस्तुतियां, पूर्वाभ्यास में ली सलामी

Sat, 25 Jan 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को भव्य ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल रिहर्सल की गई। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवीं संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीसी प्रीति ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर एसपी राजेश कालिया, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास में सबसे पहले मुख्यातिथि डीसी प्रीति ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएसपी ललित यादव के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस पुरुष, जिला पुलिस महिला, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी आर्मी डिविजन लड़कों व लड़कियों की प्लाटून, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड की टुकड़ी, ओपन स्काउट की प्लाटून तथा प्रजातंत्र के प्रहरियों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन


डीसी ने मार्च पास्ट में सभी टीमों की सलामी ली। मार्च पास्ट के बाद एईओ रमेश चहल के मार्गदर्शन में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने मास पीटी, डंबल आदि की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद डीएवी स्कूल पूंडरी के बच्चों ने डीपी दिलबाग के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योग क्रियाओं की शानदार प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को विभिन्न स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों ने फुल ड्रेस में पूर्वाभ्यास करते हुए अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में दिए गए संदेश सहित हरियाणवी, पंजाबी संस्कृति के अलावा मोबाइल की लत के दुष्प्रभाव से बचने जैसे कई महत्वपूर्ण संदेश देने में बच्चे कामयाब रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बद हिंदू स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी भांगड़े के माध्यम से देशभक्ति की भावना से समां बांध दिया। इसके बाद दर्शन अकादमी जगदीशपुरा के बच्चों ने मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन व जाखौली अड्डा की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति के दर्शन करवाए।

वहीं आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया। इसके बाद ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जहां हुआ हरि का आणा जी, वेल्कम टू हरियाणा गीत के माध्यम से हरियाणा के प्राचीन वाद्य यंत्रों के अलावा संपूर्ण हरियाणवी वेशभूषा में उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। वहीं सबसे अंतिम प्रस्तुति में सुपार्शव जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत के संविधान पर कोरियोग्राफी का बड़े ही शानदार तरीके प्रदर्शन किया। डीसी प्रीति, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा सहित राजेश कालिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित परेड व डीपी शो में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इससे पहले शहीद स्मारक पर जाकर समारोह के मुख्यातिथि अमर शहीदों को पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्घांजलि देंगी। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम गुहला में डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन जय सिंह व कलायत में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक यात्रा तथा सामाजिक मुद्दों पर आधारित शानदार झांकियों का भी प्रदर्शन होगा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, समाज के अग्रणी समाज सेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर एसपी राजेश कालिया, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीईओ रामदिया, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, एआईपीआरओ अमित कौशिक, पूर्व एआईपीआरओ महेंद्र खन्ना, प्रवीन थरेजा सहित स्कूल प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

गुहला-चीका में फुल ड्रेस रिहर्सल एसडीएम ने ली परेड की सलामी

गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें एसडीएम कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मार्च पास्ट की सलामी भी ली। एसडीएम ने सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम कृष्ण कुमार ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में सरदार कर्म सिंह ग्रेवाल पब्लिक स्कूल चीका की छात्राओं ने ग्रुप सोंग, जेवियर इंटरनेशनल अकादमी चीका के बच्चों ने ग्रुप डांस, सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल स्कूल बदसूई की छात्राओं ने गुजराती नृत्य व भंगड़ा, कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी टटियाणा की छात्राओं द्वारा गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राएं ने हरियाणवी नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं ने वंदे मातरम और एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की बच्चों ने कोरियोग्राफी प्रस्तुत की।

अंत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया। हरियाणा पुलिस के साथ-साथ डीएवी कॉलेज चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका सहित विभिन्न स्कूलों की टुकडि़यों ने मार्च पास्ट की फाइनल रिहर्सल की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बंसीलाल, सचिव नगरपालिका चीका राजेश शर्मा, एसडीओ इंद्रराज पंवार, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, मेघावृत, व चरणजीत कौर, महताब सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

कलायत में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा होंगे मुख्यातिथि

कलायत। कलायत अनाज मंडी परिसर में गणतंत्र दिवस को भव्य ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस में फाइनल रिहर्सल की गई। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश ढिल्लों ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। बताया कि समारोह में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि रहेंगे।

शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला, नगरपालिका सचिव पवन कुमार शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव अरविंद कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास में सबसे पहले मुख्यातिथि ने ध्वज फहराया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस के साथ साथ स्कूलों की एनसीसी आर्मी डिविजन लडक़ों व लड़कियों की प्लाटून भी शामिल रही। मार्च पास्ट के बाद विभिन्न स्कूल के बच्चों ने मास पीटी, डंबल, व लेजियम की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुती देने के लिए चयनित स्कूलों की टीमों ने फुल ड्रेस में अपनी प्रस्तुति दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए निर्मल पब्लिक स्कूल, एमडीएन स्कूल, शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल, आरोही माडल स्कूल व बाल विकास स्कूल की टीमों का चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें