फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यूपीएससी में अमन संधू ने हासिल किया 59वां रैंक

Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी अमन संधू ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। अमन संधू मूल रूप से कुतुबपुर का निवासी हैं और इस समय भारत सरकार के गृह मंत्रालय में ग्रुप बी की नौकरी पर कार्यरत हैं।

अमन संधू के पिता कृष्ण कुमार पिछले लंबे समय से शहर में ही रहते हैं और खेती करते हैं। माता गृहिणी हैं। अमन संधू के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग बीटेक की है। इसके बाद एमटेक कुरुक्षेत्र की एनआईटी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय वह गृह मंत्रालय में नौकरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसने इस बार चौथे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। यह परीक्षा यूपीएससी की ओर से आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में ऑल इंडिया में 59 रैंक हासिल की।

कृष्ण कुमार ने बताया कि इससे पहले तीन प्रयास में असफल रहा था। उसकी रूचि बचपन से ही तकनीकी विषय में रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें