फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में धूमधाम से मनाया बाबा काल भैरव जन्मोत्सव

Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए जुट गए और सिलसिला सायंकाल तक चलता रहा। पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि भोर में बाबा का दूध, दही और सिंदूर से स्नान कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सुंदर वस्त्र धारण करवाए गए और बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को मदिरा, चीनी का घोड़ा, नीलकंठ के फूल व फल अर्पित किए गए। विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने बताया कि विशेष पूजा में विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड टीम रही। टीम से निशीकांत, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंगला, डॉ. प्रियव्रत गालब व पंडित विशाल शांडिल्य मौजूद रहे। संवाद

राजौंद में लगाया भंडारा

राजौंद। नगर के में बाजार में दुकानदार ने सामूहिक रूप से भैरव अष्टमी के अवसर पर भंडारा लगाया। दुकानदारों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से दुकानदारों के सहयोग से ऐसे धार्मिक कार्य का आयोजन करते आ रहे हैं। इस दौरान दुकानदारों ने बड़ी आस्था में श्रद्धा के साथ लोगों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करवाया।
विज्ञापन


भंडारे में दुकानदारों के साथ-साथ आसपास के गांव की दुकानदारों ने भी भाग लिया। इस दौरान रवि सुभाष शिवकुमार फूल कुमार अशोक कुमार मनोज राहुल रोहतास रमन रमेश गुप्ता अमन सतपाल शर्मा बड़ी संख्या में दुकानदार में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें