फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार गांवों के 204 पात्रों को प्लॉटों का आवंटन

Sat, 25 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री आवास योजना (विस्तार) के तहत जिले के चार गांवों के 204 जरूरतमंद लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट का तोहफा दिया गया। शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में निकाले गए ऑनलाइन ड्रॉ में इन लोगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार लाभ प्रदान किया गया।

जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रितु लाठर ने बताया कि गत अगस्त व सितंबर 2024 में पोर्टल खोला गया था, जिसमें एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले उन जरूरतमंद लोगों के आवेदन प्राप्त किए, जिन्होंने 20 साल में घर या प्लॉट के लिए सरकारी सहायता नहीं ली थी। मुख्यमंत्री आवास योजना विस्तार के तहत सरकार ने इस योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाने थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन जिला परिषद कार्यालय में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अगुवाई में एचएसवीपी पोर्टल के माध्यम से सभी आवेदन कर्ताओं के सामने ऑनलाइन तरीके से ड्रॉ निकाला। उन्होंने यह बताया कि जिन गांवों में ग्राम पंचायत की जमीन उपलब्ध है, सबसे पहले उन गांव में योजना शुरू की है।

पूंडरी खंड का गांव हजवाना, कैथल खंड का गांव मानस व पट्टी अफगान, राजौंद खंड का गांव रोहेड़ा के लिए आज ड्रॉ निकाला गया, जिसमें जिला के 204 लोगों को प्लांट का तोहफा दिया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीईओ रितु लाठर ने बताया कि पूंडरी खंड के गांव हजवाना में 38 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 29 व नौ विधवाओं को 100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। कैथल खंड के गांव मानस 55 पात्र व्यक्तियों, जिनमें अनुसूचित जाति के 37 तथा 10 विधवाओ तथा आठ अन्य पात्रों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसी खंड के गांव पट्टी अफगान में 46 पात्रों, जिनमें अनुसूचित जाति के 41 तथा पांच विधवाओं को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजौंद खंड के गांव रोहेड़ा में 65 पात्रों, जिनमें अनुसूचित जाति के 47 तथा 8 विधवाओं तथा 10 अन्य को ये प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें