फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्विरोध चुने गए 46, वैध मिले 140 नामांकन

Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम के चुनाव प्रकिया जारी है। इसमें 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण खाली रह गया। अब 28 कॉलेजियम में कुल 59 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इन्हें 25 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि कॉलेजियम के चुनाव के लिए कुल 149 लोगों ने नामांकन भरे थे। जांच के दौरान 140 नामांकन सही पाए और नौ लोगों के नामांकन रद्द कर दिए गए। इन नौ में से आठ सदस्यों के शपथपत्र गलत पाए जाने व सोसाइटी के कानूनों का उल्लंघन करने के कारण उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी गई। वहीं 35 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। इसके बाद दो फ़रवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना करके उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के समय सोसाइटी से जारी किया गया पहचान पत्र व साथ में कोई भी सरकार की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोट कार्ड साथ लेकर जरूर आए।

इनकी सदस्यता हुई रद्द



n
शमशेर सिंह ( सदस्यता संख्या-4181)

n
चंद्र भान (सदस्यता संख्या-1464)

n
भूपिंदर सिंह (सदस्यता संख्या-13373)

n
जसबीर (सदस्यता संख्या-10621)

n
सुनील कुमार (सदस्यता संख्या-10890)

n
राजेश कुमार (सदस्यता संख्या-10082)

n
ऋषिपाल (सदस्यता संख्या-470)

n
उदय सिंह (सदस्यता संख्या-10680)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें