फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोदाम में गेहूं के रखरखाव पर लापरवाही के आरोप

Sat, 01 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। कलायत के रामगढ़ रोड स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में गेहूं के रखरखाव में लापरवाही बरते जाने के आरोप समाजसेवी संस्थाओं व स्थानीय लोगों ने लगाए हैं। राजपाल, जिले सिंह, रामेश्वर, सुनील और अजय सहित कई लोगों का कहना है कि गोदाम में रखे गेहूं की उचित देखरेख नहीं की जा रही, जिससे अनाज खराब होने की आशंका बढ़ गई है। आरोप लगाया गया है कि विभाग की ओर से पिछले कुछ दिनों से देर रात तक काम चल रहा है, लेकिन इस दौरान मौसम की स्थिति को देखते हुए तिरपाल नहीं डाली जा रही। वहीं, भंडारण ढेरों को भी खुला छोड़ दिया गया है, जिससे गेहूं पर नमी का असर पड़ सकता है। संवाद

रवि कुमार, जोगिंदर और विनोद कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम की शुरुआत में नमी बढ़ जाती है, ऐसे में खुले स्टैक्स से गेहूं के कट्टे खराब हो रहे हैं। उनका कहना है कि कई कट्टों में सड़न आने पर उन्हें बदला भी जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गोदाम की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रबंधन का पक्ष

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रबंधक सुरेश कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से विशेष कार्य चल रहा है। पुराने कट्टों को ऊपर की स्टैक्स पर लगाया जा रहा है ताकि जगह बन सके। उन्होंने बताया कि यदि स्टैक्स को पूरी तरह ढक दिया जाए तो अनाज ‘पसीना’ लेकर खराब हो सकता है, इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए खुला छोड़ा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि गोदाम में कीट नियंत्रण के लिए दवाएं रखी गई हैं और संपूर्ण रखरखाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें