फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद की ग्रांट में गड़बड़ी का आरोप लगाना ढकोसला : अंजु

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 2 की निवर्तमान जिला पार्षद अंजु जागलान ने कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा द्वारा जिला परिषद कैथल में 31 करोड़ की ग्रांट में से 15 करोड़ रुपये की ग्रांट में अनियमितता का जो आरोप लगाया गया है, वह ढकोसला है। क्योंकि जिला परिषद के कार्यकाल 2016 से 2021 के बीच में जिला परिषद में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए और उन्होंने स्वयं आवाज मुख्यमंत्री हरियाणा, गुहमंत्री हरियाणा, मुख्य सचिव हरियाणा, निदेशक पंचायती राज हरियाणा, डीसी महोदय कैथल के नाम भी अनेकों बार लिखित में शिकायत की। लेकिन माजरा ने एक बार भी उस समय जांच की मांग क्यों नहीं की।
विज्ञापन

वे उस समय कहां थे। जागलान ने कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा की जिला परिषद के चेयरपर्सन के साथ मिली भगत थी। जबकि 2016 से 2021 तक पूरे कैथल जिला में जिला परिषद की आई हुई ग्रांट में अनियमितताएं बरती गई हैं। सभी ब्लाकों में एक-एक गली की कई-कई बार भुगतान लिया गया है, तब रामपाल माजरा कहा थे। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा द्वारा केवल कलायत हल्का में गड़बड़ी का आरोप सही नहीं है बल्कि यह पूरे जिले में हो रहा है। पूरे पांच साल के कार्यकाल की जांच करवाई जाए तो करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें