फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोशाला की 17 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21केएलटी48: कलायत में सीएम नायब सिंह सैनी को शिकायत करने पहुंचे गौशाला प्रबंध समिति पदाधिकारी व
विज्ञापन
कलायत। कलायत में सोलर पावर ग्रिड के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर से जमीन बेचने के बाद अब प्राचीन 360 मुढाढ़ गोशाला की 17 एकड़ कृषि भूमि को सोलर पावर ग्रिड योजना के नाम पर बेचने की साजिश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब गोशाला प्रबंधन समिति के प्रधान योगेश गर्ग को अपने फर्जी हस्ताक्षर भूमि पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी मिली । इस मुद्दे पर समिति व किसानों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सीएम को शिकायत करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कोषाध्यक्ष हरीश गर्ग, प्रदीप राणा, राम सिंह राणा, तरसेम सिंह व अन्य किसान कलायत में मुख्यमंत्री से मिले। शिकायत में बताया गया कि गोशाला की जमीन को बेचने के लिए समिति की तरफ से न तो कोई प्रस्ताव तैयार किया गया और न ही भूमि पोर्टल पर कोई अधिकृत आवेदन डाला गया। इसके बाद भी पोर्टल पर प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर अपलोड कर जमीन को निजी हाथों में देने की कोशिश की जा रही है। मामला सोलर पावर ग्रिड योजना की आड़ में गोशाला की जमीन हड़पने की एक सोची-समझी साजिश प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें