फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने चोर दरवाजे से एससी समाज के आरक्षण को किया खत्म : सुरजेवाला

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
25  लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पर तंज कसते कांग्रेस महासचिव एवं सांसद
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को वार्ड पांच खुराना रोड पर लक्ष्मी विहार कॉलोनी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चोर दरवाजे से एससी समाज के आरक्षण को खत्म करने का काम किया है।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा चोर दरवाजे से अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़े वर्ग (बीसी) के आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है।
उन्होंने बताया कि 2010 में कांग्रेस सरकार ने दलितों की जनसंख्या के आधार पर बजट में हिस्सेदारी को अनिवार्य किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इस प्रावधान को समाप्त कर दिया। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्रीय कानून बनाकर दलितों और आदिवासियों के लिए सब-प्लान लागू किया जाएगा और उनकी जनसंख्या के आधार पर बजट आवंटन को अनिवार्य किया जाएगा। सुरजेवाला ने भाजपा संविधान को बदलकर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के हक छीनने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें