फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुधर रही हवा, दो दिन से 100 से नीचे एक्यूआई

Thu, 05 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब जिले की हवा लगातार सुधर रही है, पिछले दो दिन से एक्यूआई 100 से नीचे रह रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले का एक्यूआई 72 पर दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले काफी दिन से दोपहर के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है, परंतु दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड होने से बीमारियों का खतरा बना है। वहीं शाम के समय लगातार बढ़ रही ठंड के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अभी गेहूं की फसल के लिए मौसम बिल्कुल अनुकूल हैं, क्योंकि पिछले कई दिन से तेज हवा नहीं चली है। यदि तेज हवा चलती तो गेहूं की फसल में नमी आती, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा रहता। वर्मा ने यह भी बताया कि इस समय फसलों के मुताबिक मौसम बिल्कुल अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दो दिनों से लगातार एक्यूआई 100 से कम चल रहा है। मंगलवार को यह 86 दर्ज किया गया था और यह और भी कम 72 रहा। यह औसत माना जाता है। इससे लोगों को राहत मिल रही है।
नवंबर में भारी रहे ये दिन
15 नवंबर
319

16 नवंबर
322

17 नवंबर
312

18 नवंबर
326

19 नवंबर
208


20 नवंबर
272

21 नवंबर
238

22 नवंबर
290

23 नवंबर
288

24 नवंबर
250

25 नवंबर
267

26 नवंबर
161

27 नवंबर
151

28 नवंबर
232

29 नवंबर
253

30 नवंबर
143

01 दिसंबर
133

02 दिसंबर
106

03 दिसंबर
86
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें