फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई तकनीक से नए अवसर खुलेंगे : आदित्य

Fri, 08 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आर्टीफी​शियल इंटेलिजेंस के बारे में विद्या​र्थियों को समझाते विधायक आदित्य सुरजेवाला। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में वीरवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों और एआई व रोबोटिक्स के बढ़ते महत्व पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोबोट को सीखने और परिस्थितियों के अनुसार कार्य करने की क्षमता प्रदान करती है। एआई तकनीक से ज्ञान, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता, जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें