फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों ने की जमकर खरीदारी

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गुहला-चीका।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी आदेशों के बावजूद 8 अप्रैल तक खरीद न होने के बाद मंगलवार तक चार दिनों में खरीद एजेंसियों ने 5 लाख 37 हजार 669 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसी अवधि तक पिछले साल मात्र 8 हजार 730 क्विंटल की ही खरीद हुई थी। मार्केट कमेटी के कार्यकारी सचिव सुरेंद्र सिंह व मंडी सुपरवाइजर रामफल नेहरा ने बताया कि गेहूं की खरीद करने में हैफेड सबसे आगे है। आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल की देर शाम तक हैफेड ने कुल 3 लाख 865 क्विंटल यानी 6 लाख 1 हजार 730 थैले गेहूं खरीद लिए थे। इसी तरह डीएफएससी भी 11 अप्रैल की शाम तक 3 लाख 31 हजार 970 बैग यानी 1 लाख 65 हजार 985 क्विंटल गेहूं खरीद चुकी है। प्रदेश सरकार की उपरोक्त दोनों एजेंसियों की अपेक्षा केंद्र सरकारी की एजेंसी एफसीआई ने अब तक मात्र 70 हजार 810 क्विंटल गेहूं खरीदी है। गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि किसानों के गेहूं का दाना दाना खरीदने के आदेश खरीद एजेंसियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल खरीद एजेंसियों ने कुल 13 लाख 44 हजार 678 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इस बार कम से कम 14 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद होने की संभावना है।
विज्ञापन


कौल मंडी में भी होगी अब खरीद
ढांड। मंडी में गेहूं की बोली की बजाए सीधी डिलवरी आडानी साईलो सोलूमाजरा लिंक के मामले में भाकियू के सामने आखिरकार प्रशासन झुक ही गया। अब किसान अपना गेहूं आडानी साईलो सोलूमाजरा में जाने की बजाए मंडी कौल में ही बेच सकेंगे। पिछले दो दिनों से भाकियू के कड़े प्रयासों के कारण किसानों की एक बड़ी समस्या खत्म हो चुकी है। बता दें कि भाकियू द्वारा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि यदि सायं तक कौल सब-यार्ड में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई तो भाकियू हाइवे पर जाम लगाएगी। जिसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित एमडी की ही होगी। जोकि भाकियू द्वारा प्रशासन पर बने दबाव के कारण अधिकारियों ने मजबूरन सोमवार देर सायं कौल सब-यार्ड में गेहूं की बोली शुरू कर दी। वहीं देर सायं कौल सब-यार्ड में पहुंचे वेयर हाउस कैथल जिला अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंडियों में गेहूं की बोली की बजाए सीधी डिलवरी आडानी साईलो सोलूमाजरा में लिंक करना किसान हित में है। यह निर्देश उच्च अधिकारियों ने एक ट्रायल के लिए जारी किए थे। जोकि आडानी साईलो सोलूमाजरा में वाहनों की लबी लाइन लगी होने के कारण किसानों को समस्या बनती है। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने मंडियों में ही गेहूं की बोली करने का फैसला लिया है। प्रशासन हमेशा किसानों की समस्याओं को निपटाने के लिए प्रयासरत है। भाकियू के महासचिव भूराराम पबनावा एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने मांग की है कि मंडियों में खरीद व्यवस्था सुचारु रूप से बनाई जाए।

पाई में कम नहीं हुई परेशानियां
पाई। पाई की अनाज मंडी में सोमवार को खरीद का कार्य शुरू तो किया गया, परंतु सुविधाओं की चलती कमी के कारण किसानों की फसल का तोल का कार्य आज मंगलवार को भी पुरा नही हो चुका। जिसको मंडी के आढ़तियों ने नियुक्त नोडल अधिकारी को मौका देखने के लिये बुलाया। मंडी के प्रधान रणधीर, रामकुमार मितल, दिलबाग, मोहन लाल ने बताया कि मंडी इस समय पुरी तरह भर चुकी है।
विज्ञापन


जिलेभर में 1 लाख 69 हजार एमटी की खरीद
कैथल। सोमवार तक जिले भर में 1 लाख 69 हजार 754 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। गेहूं की कुल आवक में से 36 हजार 832 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 62 हजार 497 मीट्रपिक टन हैफेड द्वारा, 28 हजार 196 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई द्वारा,  10 हजार 779 मीट्रिक टन एग्रो, 31 हजार 450 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा गेहूं खरीदा गया है। सोमवार को 99 हजार 311 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। यह जानकारी डीसी निखिल गजराज ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें