फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविभूषण गर्ग सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने छोड़ी अग्रवाल युवा सभा

Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते रविभूषण गर्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था अग्रवाल युवा सभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर विवाद हो गया। चुनाव मैदान में उतरे पांच में से चार उम्मीदवारों द्वारा रविभूषण गर्ग के नाम पर सहमति के बावजूद पांचवें उम्मीदवार को प्रधान घोषित करने पर तीन उम्मीदवारों ने विरोध जताया। साथ ही करीब 37 साल पुरानी संस्था से अलग नई अग्रवाल सभा का गठन करने का भी एलान कर दिया। सभा छोड़ने वालों में पूर्व संरक्षक धर्मवीर कैमिस्ट, पूर्व प्रधान प्रवीण चौधरी, प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश कुमार, पूर्व सचिव संदीप गोयल कैलरम, पूर्व कोषाध्यक्ष सोनू मित्तल शामिल हैं।
विज्ञापन


अग्रवाल युवा सभा के चुनाव में चुनाव अधिकारी रहे मुकेश जैन ने बताया कि रविवार को सभा के प्रधान पद के लिए बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सबसे पहले निवर्तमान प्रधान सुरेश गर्ग ने सभा का पिछले साल का लेखा-जोखा रखा। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे सभा ने स्वीकार कर लिया। बाद में उन्हें चुनाव करवाने के लिए कार्यकारी प्रधान चुना गया। उन्होंने प्रधान पद के इच्छुक सदस्यों को नामांकन भरने को कहा। जिस पर 5 आवेदन आए। पांचों उम्मीदवारों को एक कमरे में बैठाकर सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर सहमति बनाने को कहा गया। लेकिन सर्वसम्मति नहीं हो पाई। इसके बाद समाज से पूछकर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई। जिसमें प्रयागराज बालू, नवनीत गोयल, सुरेश गर्ग नौच वाले, राधेश्याम मलिकपुरिया व रमेश टाटी की कमेटी बनाई, जिन्हें किसी एक नाम पर फैसला लेने का अधिकार दे दिया गया। सभी पांचों उम्मीदवारों ने लिखित में दे दिया कि जो कमेटी करेगी, उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद कमेटी ने उम्मीदवार रामकुमार बंसल के नाम पर सहमति बनाते हुए प्रधान बनाने का एलान कर दिया। बाद में रविभूषण गर्ग ने कहा कि उनके पक्ष में चार उम्मीदवारों ने सहमति दे दी है। जबकि पक्ष विपक्ष की बात ही नहीं बची थी। क्योंकि सभी ने 5 लोगों पर फैसला छोड़ दिया था। इसलिए चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से हुआ है।

तीन उम्मीदवारों ने किया प्रधान के चुनाव का विरोध, अलग से अग्रवाल सभा के गठन का एलान
उधर, रवि भूषण गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रविवार को अग्रवाल युवा सभा के आम चुनाव में मनमानी से तंग होकर मैंने धर्मवीर कैमिस्ट, प्रवीन चौधरी, रमेश कुमार, संदीप गोयल कैलरम, सोनू मित्तल, हिमांशु गर्ग, आशु बिन्दिलिश ने अग्रवाल युवा सभा की सदस्यता छोड़ दी। उन्होंने बताया कि रविवार के चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें एक बार उम्मीदवार नरेश मित्तल, संदीप गोयल और रमेश कुमार ने चुनाव समिति को बता दिया कि यदि रविभूषण गर्ग को प्रधान बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसके बावजूद चुनाव अधिकारियों ने पांचवें उम्मीदवार रामकुमार बंसल को प्रधान बनाने का एलान कर दिया। जो अलोकतांत्रिक है। गर्ग ने कहा कि प्रधान पद के चुनाव प्रक्रिया का विरोध करने के बाद रविवार को समाज के लोगों ने उन्हें मनाने का भी प्रयास किया। लेकिन उन्होंने मनमानी के विरोध में सभा छोड़ने का एलान कर दिया। उनके साथ प्रधान पद के उम्मीदवार संदीप गोयल एवं रमेश कुमार ने भी अग्रवाल युवा सभा छोड़ दी। साथ ही अन्य सदस्यों प्रवीन चौधरी, धर्मवीर कैमिस्ट, सोनू मित्तल, हिमांशु गर्ग और आशु बिन्दिलिश ने भी सभा से इस्तीफा दे दिया। गर्ग ने एलान कर दिया कि वे नई संस्था अग्रवाल सभा का गठन करते हैं। जो भी बंधु उनके साथ समाज हित में कार्य करना चाहता है उनका स्वागत है।
विज्ञापन

वहीं चौथे उम्मीदवार नरेश मित्तल ने कहा कि उन्होंने सभा नहीं छोड़ी है। मैंने कहा था कि जो समाज करेगा, वह मंजूर होगा। यदि रविभूषण गर्ग को प्रधान बनाते तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं थी। मैं अग्रवाल युवा सभा के साथ हूं।

वहीं नवनियुक्त प्रधान रामकुमार बंसल ने कहा कि समाज ने जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है। वे उसका पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से हुआ है। समाज के मौजिज व्यक्ति उस समय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें