कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले एजेंट को पुलिस ने काबू किया है। नकदी बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सजूमा निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर थाना कलायत में दर्ज मामले अनुसार बीबीपुर जाटान जिला करनाल निवासी रिंकू, रेणु व खजान सिंह ने शिकायतकर्ता के भाई को विदेश भेजने के नाम पर 4,93,000 रुपये लेकर आरोपियों ने उसके भाई को विदेश न भेज कर धोखाधड़ी से पैसे ले लिए हैं। आरोपी बीबीपुर जाटान जिला करनाल निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।