फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर आयु का विकल्प नहीं हुआ अपडेट, बुधवार को शुरू नहीं हो पाया 12 से लेकर 14 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
Age option not updated on portal, vaccination of adolescents between 12 to 14 years could not start on Wednesday - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पोर्टल पर आयु का विकल्प अपडेट नहीं होने के कारण नागरिक अस्पताल में बुधवार को 12 से लेकर 14 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। नागरिक अस्पताल में टीकाकरण के कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी दिनभर पोर्टल पर विकल्प दिखने का इंतजार करते रहे। यही नहीं, शुरुआत के पहले दिन कोई किशोर भी टीका लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल में नहीं पहुंचा। 15 से अधिक वर्ष की आयु का टीकाकरण करने के बाद कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत बुधवार से स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 वर्ष आयु के किशोरों को टीका लगने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया था। विभाग ने 140 टीमों को टीकाकरण के लिए क्षेत्र में उतारा। टीमों में शामिल कर्मचारी सुबह नौ बजे ही विभाग द्वारा निर्धारित स्थानों में वैक्सीन लेकर पहुंच गए। असल तो ज्यादातर केंद्रों पर किशोर पहुंचे ही नहीं, अगर एकाध केंद्रों पर बच्चे पहुंचे तो वहां भी पोर्टल अपडेट न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पाया। ऐसे में कर्मचारियों ने उन्हें बाद में आने की सलाह दी।
टीकाकरण के लिए तैनात कर्मचारियों ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल सहित ज्यादातर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा है। पहले उन्हें बताया गया कि दोपहर 12 बजे तक पोर्टल अपडेट हो जाएगा, लेकिन दोपहर बाद भी नहीं हुआ। टीकाकरण के लिए भी कोई किशोर उनके पास नहीं आया। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि पहले दिन केवल बात्ता पीएचसी में ही किशोरों का टीकाकरण हो पाया। दोपहर बाद पोर्टल सुचारु हो गया था। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 17 मार्च से सभी केंद्रों पर किशोरों के टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें