फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव के बाद देश में होगा क्रांति और सरकार के खिलाफ युद्ध का आगाज: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत (कैथल)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद देश में जनक्रांति और सरकार के खिलाफ 36 बिरादरी के हितों को लेकर युद्ध का आगाज किया जाएगा। किसी भी राजनीतिक दल को डॉ. भीम राव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। नेशनल हाईवे के बजाय गांव की सड़कों पर सरकार विकास का मॉडल प्रस्तुत करे तो जानें। उन्होंने प्रदेश में जारी आंगनबाड़ी-हेल्पर यूनियन के विरोध प्रदर्शन और मुख्यमंत्री सिटी में प्रस्तावित पड़ाव में संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। राकेश टिकैत शनिवार को भाकियू द्वारा कलायत अनाज मंडी में आयोजित किसान, मजदूर और जवान सम्मान महापंचायत में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले कलायत नेशनल हाईवे से युवाओं का मोटर साइकिल सवार कारवां रेलवे रोड से होता हुआ राष्ट्रीय प्रवक्ता को भाकियू प्रांतीय संयोजक गुरनाम सहारण और दूसरे किसान नेताओं के साथ स्वागत करते हुए महापंचायत में लेकर पहुंचा। महापंचायत के मंच पर प्रांतीय संयोजक गुरनाम सहारण, प्रदेश अध्यक्ष रत्न मान, वरिष्ठ नेता सतपाल दिल्लोवाली, युवा नेता रवि आजाद, धूप सिंह मोण, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ऋषिराम, डॉ. कर्मवीर कौलेखां, केशा राम प्योदा, सुनील सहारण, सरदार धूमन करनाल, राजेश पूनिया, महेंद्र रामगढ़ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए किसान नेताओं ने पुष्प माला-पगड़ी पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राकेश टिकैत ने करीब आधे घंटे के संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार जनहित से जुड़े विषयों के बजाय कपड़े, पहनावेे, जाति और अन्य आधारहीन मुद्दों को लेकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगी है। जबकि चुनावी जनसंपर्क अभियान चला रहे नेताओं से जनता बंद स्कूल, खुले शराब के ठेकों, बीमार अस्पताल, ठप खेल स्टेडियम, टूटी सड़कों और कमजोर बुनियादी सुविधाओं पर नेताओं से जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि तानाशाही का रुख अपनाने वालों की अब खैर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें