फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निरीक्षण के बाद तहसीलदार, नायब तहसील से मांगा जवाब

Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय का वीरवार सुबह सवा नौ बजे डीसी प्रीति ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय में अनुपस्थित मिले, जिस पर डीसी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीसी प्रीति सुबह तहसील कार्यालय पहुंचीं और सबसे पहले तहसीलदार कार्यालय में देखा तो कार्यालय खाली था। इसके बाद डीसी ने नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उनका कक्ष भी खाली था। इसके अलावा उन्होंने तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों व साफ सफाई आदि का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय में आएं तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीट पर अधिकारी व कर्मचारी के न मिलने पर परेशानी होती है। लोग अपने कीमती समय में से समय निकाल कर अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में आते हैं। इसीलिए अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि वे समय पर अपनी सीटों पर पहुंचे और लोगों के कार्य करें। डीसी ने अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


इससे पहले डीसी प्रीति ने लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने यहां लगाए गए सुरक्षा उपकरणों की जांच के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें