फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आठ माह बाद नगर परिषद के सदन की बैठक आज

Wed, 12 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करीब आठ महीने के बाद नगर परिषद के सदन की बुधवार को होनी है। ऐसे में इसके हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, बैठक के दौरान लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समर्थित पार्षद आमने-सामने होंगे।
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों पर अवैध कॉलोनी काटने, स्ट्रीट लाइट टेंडर में गोलमाल करने और कई अन्य आरोप लगाए थे। बैठक में 31 में से 21 पार्षद ही पहुंचे और 10 पार्षदों ने बैठक से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन

सदन की बैठक बुलाने के लिए विपक्ष के पार्षदों की तरफ से डीसी प्रीति को शिकायत दी गई थी। नाराज पार्षदों का कहना था कि सदन की बैठक लंबे समय से नहीं बुलाई गई है, जिसके कारण वार्डों में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षदों की तरफ से इस बैठक में स्ट्रीट लाइटों में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, सड़कों पर बेसहारा गोवंशी, शहर में रुके हुए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट, शहर के वार्डों में करवाई गई गलियों के निर्माण को लेकर मामला उठाया जाएगा। ऐसे में हंगामा होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें