फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटा-बेटी को समान अवसर मिलने की वकालत

विज्ञापन
ओसडीएन स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान अध्यापिकाएं। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बेटियों की शिक्षा को लेकर अमर उजाला की ओर से ओएसडीएन पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज में बेटों और बेटियों को समान अवसर मिलने चाहिए। बेटी पढ़ेगी तो वह दो घरों को शिक्षित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज सरकार की ओर से बेटियों के उत्थान के लिए काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमें उनका लाभ उठाना चाहिए। उनके विचार इस प्रकार रहे।
विज्ञापन

समान शिक्षा की जरूरत
गणित विषय की अध्यापिका प्रियंका ने कहा कि अगर लड़की या महिला शिक्षित होगी तो वह बच्चों को खुद शिक्षित कर सकेगी। बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार ने भी अच्छे कदम उठाए हैं। आज लड़के और लड़की को समान शिक्षा देने की जरूरत है।
प्रोत्साहित करना चाहिए
अध्यापिका रजनी ने कहा कि हमें बेटियों को शिक्षित करना चाहिए और दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। अगर बेटी पढ़ना चाहती है तो बिना कारण रोकटोक न हो और बेटे व बेटी को समान अधिकार मिलें।
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाना जरूरी
अंग्रेजी विषय की अध्यापिका आरती ने कहा कि विकृत मानसिकता को दूर करने के लिए बेटियों को पढ़ाना जरूरी है। लड़कियों के लिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी मौके दिए हैं, अभिभावकों को उनका लाभ उठाना चाहिए।
बेटियों को पढ़ाएं
हिंदी अध्यापिका इशिका ने कहा कि अगर लड़की शिक्षित होगी तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करेगी। हमें चाहिए कि खुद अपनी बेटियों को पढ़ाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
समान अवसर मिले
अध्यापिका राज ने कहा कि लड़के और लड़कियों को प्रगति के समान अवसर मिलने चाहिए। ऐसा तभी संभव है जब दोनों शिक्षित होंगे। हमें बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
शिक्षा सबके लिए जरूरी
अध्यापिका पूनम शर्मा ने कहा कि शिक्षा सबके लिए जरूरी। एक बेटी पढ़ेगी तो वह दो परिवारों को शिक्षित करेगी। शिक्षा के बिना किसी का विकास संभव नहीं है। बेटी शिक्षित है तो वह हर क्षेत्र में योगदान दे सकती है।
नाम रोशन करती है बेटी
विज्ञान अध्यापिका कोमल ने कहा कि बेटी को पढ़ाएं और सक्षम बनाएं। उसे इतना योग्य जरूर बनाएं कि व परिवार की आमदनी को भी बढ़ाए। मौका मिले तो बेटी नाम रोशन कर सकती है।
बनेगा शिक्षित समाज
हिंदी अध्यापिका पूजा ने कहा कि बेटियों को औपचारिक के साथ-साथ अनौपचारिक और तकनीकी शिक्षा भी दी जाए। इससे आने वाले समय में अपने बच्चों को शिक्षित करने में परेशानी नहीं होगी और एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें