फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की वकालत

Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के तहत आरकेएसडी कॉलेज में एक संगोष्ठी की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व पूर्व विधायक लीला राम ने बताया कि चुनाव आज देश के लिए चुनौती बन गए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था सही है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसा है, जिसमें हर महीने कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। इसके बहुत नुकसान हैं और यह विकास में बाधा हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो विकास कार्य रुक जाते हैं जिसके कारण कई महीनों तक लोगों के काम रुक जाते है इसलिए लोगों को काम करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव मुहिम चलाकर के पूरे देश के लोगों को चिंतन करने के लिए संगोष्ठियों का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाज के प्रतिनिधित्व करने वाले लोग सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति, पार्षद, जिला परिषद जितने भी जन प्रतिनिधि हैं सभी की राय लेकर के एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में समझाकर के उनको इस मुहिम के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बहन ज्योति सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को जरूरत है कि एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम में हम सभी सहभागी बने। ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए लोगों की पहुंच तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इस अवसर पर प्रभा शर्मा, कुशल पाल, सत्यवान माजरा, राजेंद्र ठाकुर, राकेश बाल्मीकि, नरेश बाल्मीकि, रणधीर बाल्मीकि, सुरजीत सैणी, मोहित गुर्जर, कुशल पाल नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें