फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण कर फिरौती मांगने में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिणंद निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर अपहरण करके लाखों रुपये फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को काबू किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने उझाना जिला जींद निवासी आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिणंद निवासी नरेश कुमार की शिकायत दी थी कि उसका बेटा अंकित अकसर उनकी रिश्तेदारी में उझाना आता जाता रहता था। वहां उसकी पहचान उझाना निवासी अंकित के साथ हो गई। अंकित उझाना ने उसके बेटे की पहचान धमतान साहिब निवासी सोनू से करवाई तथा उन्होने उसके बेटे को 19 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात की। 20 अप्रैल को उसके बेटे का उसके पास फोन आया कि मेरे खाते में एक लाख रुपये डाल दो, एजेंट सोनू ने कहा है कि मेरे फिंगर प्रिंट होने है व में जम्मू जा चुका हुं। उसने उसके बेटे के खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उसके बेटे का फोन बंद आने लगा। 22 अप्रैल को सुबह उसके बेटे का फोन आया कि में किडनैप हो गया है व फोन कट गया। कुछ देर बाद किडनैपर का फोन आया कि व 25 लाख रुपये खाते में डालने की बात हुई। उसके बाद 12 लाख रुपये खाते में डालने की बात बोली गई। थाना कलायत में यह मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक तय योजना के तहत अंकित को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी थी।स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने जम्मू से अन्य छह आरोपियों को काबू करके पीड़ित को मुक्त करवाया था। पुलिस ने तीन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें