फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी की समस्याओं के लिए आढ़तियों ने एसडीएम से की मुलाकात

विज्ञापन
समस्याओं को लेकर एसडीएम मनीष कुमार यादव से मुलाकात करते आढ़ती।
विज्ञापन
गुहला-चीका। आगामी धान सीजन को देखते हुए अनाज मंडी चीका की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधान कर्म चंद गर्ग की अगुवाई में एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

आढ़तियों ने मंडी में फसल गिराने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने के साथ बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग रखी। आढ़तियों ने एसडीएम को बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी में शेड के नीचे अभी भी काफी मात्रा में सरकारी गेहूं रखा हुआ है। इसके कारण आगामी धान सीजन में फसल की आवक शुरू होने पर किसानों और आढ़तियों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी। उन्होंने मंडी को जल्द खाली करवाने की मांग की। प्रधान कर्म चंद गर्ग, राज कुमार जाखौली और राजेश गर्ग सहित अन्य आढ़तियों ने मंडी की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एफसीआई और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी अतिरिक्त अनाज मंडी में रखे सरकारी गेहूं का जल्द उठान करवाकर स्थान खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि सीजन शुरू होने से पहले मंडी की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों और आढ़तियों को फसल की आवक के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें