फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन कालेजों में दाखिले को लेकर आवेदकों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
। उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत कॉलेजों में दाखिले का शनिवार को अंतिम दिन रहा। बता दें कि वंचित रहे विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं। आरकेएसडी पीजी कालेज में लगभग सभी सीटें भरी जा चुकी है। जबकि अन्य कॉलेजों में सीटें शेष हैं। अंतिम दिन कालेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। बता दें कि दाखिला प्रक्रिया के आरकेएसडी कालेज में सभी संकायों में सीटें भरी जा चुकी थी। जिसके बाद कालेज की ओर से दस अतिरिक्त सीटें विश्वविद्यालय से मांगी थी। यह सीटें भी भरी जा चुकी है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए पांच दिसंबर दाखिले का अंतिम दिन रहा। सप्ताह में छह दिन तक दो-दो दिन तक रोटेशन के तहत विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। कक्षाओं के दौरान कोविड-19 को लेकर सभी हिदायतों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें