संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य जितेंद्र मोर ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से छात्राएं आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि छात्राओं को केवल निर्धारित 100 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त फॉर्म भरने के लिए कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सीटों का विवरण
बीए प्रथम वर्ष के लिए 240 सीटें, कॉमर्स में 80 बीएएमसी में 40, बीटीटीएम में 40, बीएससी लाइफ साइंस में 40, बीएससी फिजिकल साइंस में 40, एमए हिंदी में 40 तथा पीजीडीजेएमसी में 20 सीटें हैं।
ये दस्तावेज जरूरी : 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड।