कलायत। लोगों को आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। सीएचसी कलायत में पिछले माह 105 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर पहुंचे, जिन्हें रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। इसी अवधि में पीएचसी बात्ता में भी 15 ऐसे मामले दर्ज किए गए। डा. राजेंद्र ने बताया कि सीएचसी कलायत और पीएचसी बात्ता दोनों स्थानों पर डॉग बाइट के उपचार हेतु सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।
सड़कों पर आवारा पशुओं से बढ़ रही परेशानी ः नगर के मुख्य मार्गों पर गौवंश, कुत्ते, सूअर और खच्चरों की मौजूदगी आम बात बन गई है। शाम के समय इनकी वजह से सड़कों पर वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को आवारा पशुओं पर
विज्ञापन
सख्त नियंत्रण के उपाय करने चाहिए, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके और सड़कों पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो।