फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे की कमाई से खड़ा किया मकान प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया

विज्ञापन
नशा तस्कर के पशु बाड़े को जेसीबी से गिराते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने तितरम में नशा तस्करी के आरोपी अनिल के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। आरोपी ने पंचायती जमीन पर बिना अनुमति के करीब 250 गज में एक मंजिला मकान बनाया था। आरोपी को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी से मकान को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मकान गिराने की कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं ईओ नगर परिषद कैथल संदीप सोलंकी की निगरानी में की गई।
2006 से नशा तस्करी में संलिप्त
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनिल के खिलाफ नशा और शराब तस्करी से संबंधित आठ प्राथमिकी दर्ज हैं और वह आठ बार जेल जा चुका है। वह वर्ष 2006 से नशा तस्करी में संलिप्त रहा है। पहला मामला 15 सितंबर 2011 को थाना तितरम में दर्ज हुआ। इसके बाद 2012 और 12 अक्तूबर 2016 को थाना शहर में नशा तस्करी के मामले दर्ज हुए। 11 अक्तूबर 2017 को थाना कलायत में मामला दर्ज हुआ। 5 मई 2018 और 9 अप्रैल 2019 को थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज हुई। 1 जुलाई 2024 को थाना तितरम में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ। वहीं 3 फरवरी 2026 को थाना सदर में शराब तस्करी की प्राथमिकी दर्ज हुई।
किसी नशा तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा : डीएसपी
डीएसपी रोहताश ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तितरम निवासी अनिल के मकान को चिन्हित किया गया था। जांच के बाद मकान का निर्माण बिना अनुमति का पाया गया। नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। किसी भी नशा तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई में सिरटा रोड पर तीन मकानों पर चला था बुलडोजर
कैथल में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के मकान गिराने की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले 28 जुलाई 2026 को सिरटा रोड पर एक साथ तीन मकानों को ध्वस्त किया गया था। ये मकान गुरमुख उर्फ काला सुखदेव उर्फ सुखा और बलराज से संबंधित बताए गए थे। गुरमुख के खिलाफ कैथल, रेवाड़ी और पटियाला में नशा तस्करी से जुड़े करीब 10 प्राथमिकी दर्ज थी। सुखदेव पर कैथल और नरवाना में नशे से जुड़े दो मामले बताए गए थे। वहीं बलराज के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी थी।
2022 में दाबनखेड़ी में हुई थी शुरुआती बड़ी कार्रवाई
इससे पहले 19 अक्तूबर 2022 को गांव दाबनखेड़ी में नशा तस्करी से जुड़े सेवा सिंह और साहब सिंह के मकान व पशुबाड़े को ध्वस्त किया गया था। प्रशासन के अनुसार इन निर्माणों को नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाए जाने की बात सामने आई थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया था और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के निर्माण गिराने की शुरुआती बड़ी कार्रवाई में शामिल रही थी।

नशा तस्कर के पशु बाड़े को जेसीबी से गिराते हुए। प्रवक्ता

नशा तस्कर के पशु बाड़े को जेसीबी से गिराते हुए। प्रवक्ता

नशा तस्कर के पशु बाड़े को जेसीबी से गिराते हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें