फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को जन-अभियान बनाएं ग्रामीण, हर बूंद का करें समझदारी से उपयोग : दीपक

विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते हुए दीपक कुमार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पूंडरी। गांव जांबा में वीरवार को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से पानी की हर बूंद बचाने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को पेयजल योजनाओं के संचालन और रख-रखाव नीति-2026 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के चेयरमैन और सरपंच लाभ सिंह ने की। ग्राम सचिव निशा ने आयोजन में सहयोग किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल व स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार एवं नोडल सामंजस्य अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पानी केवल वर्तमान की जरूरत नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य विरासत है। इसलिए जल संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या विभाग की नहीं बल्कि प्रत्येक परिवार की है। उन्होंने कहा कि नल खुला छोड़ना, पाइप से अनावश्यक सफाई करना, वाहनों और फर्श की धुलाई में अधिक पानी खर्च करना जैसी छोटी लापरवाहियों से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता है। इन आदतों पर नियंत्रण करके पानी की काफी बचत की जा सकती है। वर्षा जल को भी व्यर्थ बहने देने के बजाय घरों, सरकारी भवनों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना चाहिए।
ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां केवल पेयजल योजनाओं की निगरानी तक सीमित न रहें बल्कि जल संरक्षण के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक करें। पाइपलाइन में लीकेज या पानी की अनावश्यक बर्बादी दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। उन्होंने पेयजल टंकियों की नियमित सफाई पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर बलकार सिंह ने ग्रामीणों को विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-5678 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति में बाधा पाइपलाइन लीकेज पानी की गुणवत्ता और अन्य समस्याओं की सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और गांव की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें