संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। प्रदेश मेंं धान मिलों के भंडारण को धरातल पर परखने के लिए प्रशासन गहनता से जांच-पड़ताल में लगा है। कलायत एसडीएम अजय हुड्डा जिला के विभिन्न मिलों की मौजूदा स्थिति को परखने में लगे हैं। इसके लिए कई टीमें गतिशील हैं। इस दौरान मिल मेंं भंडार किए गए धान और एफसीआई को भेेजी गई सप्लाई अनुसार स्थिति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
इसके लिए ऑनलाइन विवरण अनुसार मौका पर मौजूद स्टाक का मिलान हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि हर स्तर पर मिलों में स्टाक पर प्रशासन की नजर है। किसी प्रकार की गड़बड़ी भंडारण व सप्लाई के नाम पर नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन यह विशेष रूप से ख्याल रखेगा कि निर्धारित पोर्टल के अनुसार भंडारण स्थल पर धान स्टाक की उपलब्धता रहे।
यदि पारदर्शिता से जुड़े पहलु में कोई चूक मिलती है तो संबंधित मिल व जिम्मेवार अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। एसडीएम द्वारा टीम के साथ की जा रही जांच से मिलरों में हडक़ंप है। वे इस प्रकार की कोई गलती करने के मूड़ में नहीं जिससे उनके लिए परेशानी बढ़े।
विश्व मेंं धान कटोरे के रूप मेंं है क्षेत्र की पहचान ः जिला कैथल को धान उत्पादन के मामले में देश भर में खास स्थान प्राप्त है। यहां के चावल की दुनिया के विभिन्न देशों मेंं बड़ी मांग है। इसलिए संबंधित क्षेत्र में धान मिलर एक बड़ा व्यवसाय है, लेकिन सरकार से चावल निकालने के लिए प्राप्त धान के अनुसार जब स्टाक मिलान होने की बजाए घोटाले सामने आते हैं तो इस व्यवसाय के साथ-साथ किसानों एवं धान व्यापारियों को बड़ा झटका लगता है, क्योंकि मिलरों के माध्मय से हुए घोटालों की मार कई बार छोटे व्यापारी व किसानों पर मुख्य रूप सेे पड़ती है। बड़ी रकम इसमेंं डूबती है।
विभिन्न टीमेंं धान मिलों की जांच मेंं लगी हैं। ऑनलाइन विवरण के साथ मौजूदा स्टाक का मेल होना जरूरी है। यदि इस मामले मेंं कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो तथ्यों आधारित रिपोर्ट तैयार करते हुए सरकार को बिना देरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- अजय हुड्डा, एसडीएम कलायत
राइस मिलों का भौतिक सत्यापन
कलायत। एसडीएम कलायत अजय हुड्डा की अध्यक्षता में गठित की गई टीम की ओर से राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। वीरवार को टीम ने अग्रवाल राइस कैथल अन्नपूर्णा राइस मिल में जाकर धान और चावल के स्टॉक की बारीकी से जांच की। इससे पहले बुधवार को टीम की ओर से सरस्वती राइस मिल तथा एएस राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया था।
उन्होंने सभी आवश्यक रिकार्ड, लॉग बुक आदि की जांच की। चैकिंग के दौरान टीम द्वारा राइस मिल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंडर ट्रेनी मीनू कौशिक, खाद्य आपूर्ति विभाग, वेयर हाउस तथा एफसीआई के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें। संवाद