कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंसेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजना दर्शन सैनी को इंस्पायर छात्रवृत्ति मिलने पर सम्मानित किया गया। अंजना ने 12वीं कक्षा मेडिकल स्ट्रीट में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए था और आरकेएसडी कॉलेज में प्रवेश लिया था। प्राचार्य सत्यवीर मेहला ने बताया कि छात्रा को योजना की जानकारी मिली तो जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. गगन मित्तल के मार्गदर्शन में उसने आवदेन किया था। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए और कुल एक लाख 20 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त की। अंजना को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और मेहनत की सराहना की। संवाद