फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होली के लिए बना अतिरिक्त वार्ड, दो चिकित्सक रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत विभाग ने इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सकों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में एक अतिरिक्त वार्ड और बनाया गया है। इस वार्ड में अलग से दो चिकित्सकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्सर देखने को मिलता है कि पर्व में विवाद या झगड़े में घायल होने वाले लोग अस्पताल में आते हैं। इस दौरान त्योहार पर सड़क हादसे व मारपीट समेत अन्य घटनाएं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी। इस स्थिति से निपटने के लिए ही होली के दिन भी छुट्टी के चलते दो अतिरिक्त चिकित्सक इमरजेंसी वार्ड में तैनात किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि होली पर्व पर छुट्टी के दिन भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही यह फैसला लिया है। वहीं, विभाग की ओर से इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत होने वाले चिकित्सकों को उनकी ओर से स्टेशन न छोड़ने की हिदायतें जारी की गई हैं। इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले रंगों से होली खेलने की अपील-
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से होली पर्व पर त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले रंगों से पर्व मनाने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है एक तरफ हमें पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए तो दूसरी तरफ त्वचा को नुकसान न करने वाले हर्बल रंगों से पर्व मनाना चाहिए।
विज्ञापन


रंगों खेलते समय ऐसे बरतें सावधानी
- प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें।
- प्राकृतिक रंग न हो तो उसकी गुणवत्ता अच्छी हो।
- कार में सफर के दौरान गाड़ी के शीशे बंद रखें।
- होली खेलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं दूरी बनाए रखें।
- ज्यादातर गुलाबी रंगों को इस्तेमाल करें ताकि आसानी से छूट सके।
- आंखों में रंग गुलाल न जाने दें, इससे मोतियाबिंद व रोशनी जाने का खतरा।


होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत होली पर्व पर छुट्टी के दिन भी इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि पर्व के दिन किसी भी प्रकार से मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्थिति को संभाला जा सके।
विज्ञापन

- सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें