फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जम्मू कटरा और पठानकोट रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाब सीमाओं पर रास्ते खुलने के बाद अब परिवहन सेवा धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इसके तहत दो दिन पहले ही पटियाला व समाना जाने वाली बस सेवा का संचालन शुरू किया गया था। अब रोडवेज ने पिछले करीब 40 दिन से बंद पड़ी जम्मू कटरा और पठानकोट जाने वाली बस सेवा को शुरू कर दिया है। इस सेवा के शुरू होने के बाद अब जिले के यात्री माता वैष्णो देवी व पंजाब के अमृतसर जा सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही रोडवेज ने कैथल से अमृतसर के लिए बस सेवा को शुरू किया था। इससे पहले यह बस सेवा करीब 10 साल पहले 2014 में ही बंद हो गई थी। इसके बाद इसे कोरोना काल तक बीच में दो बार बंद किया गया था, लेकिन कोरोना काल के बाद इस रूट पर फिर से बस सेवा को शुरू कर दिया गया था। इसके बाद कैथल जिले के गुहला में टटियाना और खनौरी मार्ग पर संगतपुरा गांव में गत 13 फरवरी को किसान आंदोलन 2.0 के चलते पंजाब जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया गया था। इस समय संगतपुरा में सड़क छोटी होने के चलते बसों के निकलने का रास्ता नहीं है। इस कारण यहां पर अभी केवल बॉर्डर तक ही बसों को चलाया जा रहा है। वहीं, इस समय गुहला में टटियाना बॉर्डर को पूरी तरह से खोल दिया गया है।


पंजाब सीमाओं पर रास्ते खुलने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जम्मू कटरा और अमृतसर व पठानकोट जाने वाली बसों को शुरू कर दिया गया है। इससे अब इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें