फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बाल उपवन आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की

विज्ञापन
बाल आश्रम का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते एडीसी डॉ. सुशील कुमार। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने श्री सनातन धर्म सभा की ओर से संचालित बाल उपवन आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों और वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम प्रबंधन से ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों के बारे में पूछा। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुशील कुमार ने आश्रम परिसर की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों और वृद्धजनों की सेवा करना एक सराहनीय और पुण्य का कार्य है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी सेवा भावना और समर्पण के साथ आगे भी कार्य करते रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सदस्य गुरुदेव रितु सिंगला, जेजे बोर्ड की सदस्य रितु राणा, अंजू जिंदल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शशि बाला, कोमल, डॉ. अनिल अग्रवाल, मोनिका बंसल, नरेश पंवार व सुरेश कुमार मौजूद रहे।

बाल आश्रम का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते एडीसी डॉ. सुशील कुमार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें