फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से आदर्श थरेजा बनीं उम्मीदवार

विज्ञापन
07-कैथल। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श थरेजा का नाम की घोषणा करते हुए रणदीप सुरजेवाला - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस ने नगर परिषद कैथल के चेयरपर्सन उम्मीदवार के तौर पर पूर्व नगर परिषद चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन रहे डा. पवन थरेजा की पत्नी आदर्श थरेजा को उम्मीदवार बनाया है। जहां भाजपा, इनेलो व आप ने अग्रवाल समाज के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने अलग राह चुनते हुए पंजाबी वर्ग का प्रत्याशी पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

पवन वाटिका में शनिवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आदर्श थरेजा के नाम का एलान किया। उन्होंने कांग्रेस की ओर से टिकट की मांग कर रहे पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, रामकुमार अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सोनू सेठ, हंशु नारंग, सैनी समाज से दो उम्मीदवारों को स्टेज पर बुलाकर आदर्श थरेजा के समर्थन का एलान भी करवाया।
इसके बाद डा. पवन थरेजा ने पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र रांझा व सोनू सेठ के साथ मिलकर नगर परिषद भवन पहुंच कर आदर्श थरेजा का नामांकन पत्र जमा करवाया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने हाथ के चुनाव चिह्न पर चुनाव न लड़ना तय किया है लेकिन पंजाबी वर्ग के उम्मीदवार को चुनाव में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

बैठक में सुरजेवाला ने पिता और अपने कार्य गिनाए
पवन वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक में रणदीप सुरजेवाला ने अपने पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला और स्वयं के कार्यकाल के कार्यों को गिनवाया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि उन्होंने सिटी स्क्वेयर का काम आठ साल पहले शुरू करवाया था। जो ग्रेनाइनट का पत्थर वह लगवा कर गए थे, उससे आगे कोई काम शुरू नहीं हो सका। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना जरूरी है। इसके लिए सभी दिनरात जुट जाएं। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पवन थरेजा, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान अश्विनी शोरेवाला, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी, पूर्व पार्षद राजीव गुप्ता, सुरेंद्र रांझा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें