फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवरेज में गोबर बहाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 01 Apr 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सीवरेज मेनहोल से गोबर निकालता कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। शहर में कुछ पशुपालकों द्वारा मवेशियों का गोबर सीवरेज में बहाने से व्यवस्था चरमरा गई है। बार-बार चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर अब आरोपियों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

विभाग के कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया ने बताया कि वार्ड 2, 4, 6 और 7 में कुछ पशुपालकों द्वारा सीवरेज लाइन में सीधे गोबर बहाया जा रहा है। इससे पाइपलाइन जाम हो रही है और गलियों व घरों में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को विभाग की टीम ने सक्शन मशीन की मदद से मुख्य पाइपलाइन से भारी मात्रा में गोबर निकालकर लाइन को सुचारू किया। पूनिया ने बताया कि सजुमा रोड, सैनी बस्ती, बसंती माता मंदिर और पदमा पत्ती क्षेत्र में इस तरह के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को कई बार समझाया गया है कि ठोस अपशिष्ट सीवरेज में डालने से लाइनें जाम

हो जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही जारी है। अब विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है और जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। पूनिया ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें