फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरीशुदा जेवर खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में घर में सेंधमारी करके सोना चांदी जेवर व नकदी चोरी मामले में पुलिस ने चोरीशुदा जेवर खरीदने के आरोपी को काबू किया है। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी गांव अनदाना पंजाब निवासी महेंद्र को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी राजीव ने शिकायत दी थी कि तीन मार्च को दोपहर एक बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे। इस बीच वह अपने शोरूम पर चला गया। जब शाम को करीब सवा तीन बजे घर पहुंचा तो पाया कि मकान का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर बेडरूम को देखा उसके दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सारा सामान संभाला तो पाया कि कोई चोर घर से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार घर से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। जिस बारे थाना चीका में केस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आगामी जांच दौरान सामने आया कि आरोपी महेंद्र की गांव में सुनार की दुकान है, जिसने चोरीशुदा सोना चांदी जेवर खरीदे थे। आरोपी के कब्जे से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी महेंद्र न्यायालय को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें