फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क उखाड़ने का आरोप, पुलिस से शिकायत

Tue, 12 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव ग्योंग निवासी राम प्रताप ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों पर गली उखाड़ने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने घर में निर्माण कार्य करवा रहा है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले निरंजन, सत्ता, गौतम, सोमी, मेसी, पाली व एक अन्य युवक ने मिलकर ब्लॉक वाली गली उखाड़ दी। आरोप है कि गली क्षतिग्रस्त होने से अब घर तक ईंट, रेत और बजरी जैसी निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


राम प्रताप ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहा है तथा विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। मामले के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें