फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी में कार सवार छह आरोपियों ने सड़क पर जा रहे एक किसान को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित सड़क पर गिर गया और चोटिल हो गया। जब उसने विरोध किया, तो उसे पीटा और उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे। लोगों को आते देख आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गए। फतेहपुर निवासी रमेश चंद ने थाने में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को शाम के करीब छह बजे वह पूंडरी से दवाई लेकर फतेहपुर जा रहा था। वहां पर पीछे से आ रहे एक कार ड्राइवर ने लापरवाही व गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश चंद का कहना है कि जब उसने आरोपियों को उसे टक्कर मारने के बारे में उलाहना दिया तो सभी आरोपियों ने कार से उतर कर उसके साथ मारपीट की व गाली गलौज की। गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इस बीच शोर सुनकर आसपास के व्यक्तियों को आता देख आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पूंडरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें